राजापाकर : विदेशी शराब की बडी खेप पकडी गई, छह व्यक्ति हिरासत मे भेजे गए जेल।

सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर। बरांटी थाना क्षेत्र में पकड़ी गई 1800 लीटर अवैघ विदेशी शराब। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला अपने सुरक्षा बलों के साथ बुधवार की बीती रात गश्ती कर रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि बिदुपुर घोड़ाघाट से बिदुपुर स्टेशन रोड की ओर जाने वाली सड़क में एक डीसीएम चार चक्के वाहन पर भारी मात्रा में अवैध रूप से व्यवसाय के लिए विदेशी शराब ले जाया जा रहा है।साथ में एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी डीसीएम गाड़ी का लाइनअप कर रहा है।
सूचना मिलने पर तुरंत छापेमारी की गई व मौके से डीसीएस चार चक्का गाड़ी एवं स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई। वहीं स्कॉर्पियो पर सवार 6 व्यक्ति भी मौके से पकड़े गए। दोनों वाहनों को जप्त कर बरांटी थाने पर लाई गई। डीसीएम चार चक्के गाड़ी पर जांच के दौरान 1800 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई जो इंपिरियल ब्लू रॉयल स्टैग कंपनी का था। वही गिरफ्तार 6 व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिए गए।
ये भी पढ़े…
भीषण गर्मी मे पेयजल आपूर्ति नही होने से ग्रामीणो मे आक्रोश।
https://satyamgramnews.in/भीषण-गर्मी-मे-पेयजल-आपूर्/05/2025/14/19/27/52/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली