राजापाकर :प्रखंड क्षेत्र मे अग्निशमन सेवा नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड व थाना क्षेत्र में एक भी दमकल वाहन नहीं होने से आम जनता को आग लगने की हालत में हो रही भारी परेशानी। बताते चले कि पिछले साल में एक छोटा दमकल वाहन राजापाकर थाने में उपलब्ध कराई गई थी। आगलगी की घटना होने पर हाजीपुर महुआ से दमकल बुलाया जाता था तब तक लोगों को छोटे दमकल से मदद मिलती थी। लेकिन नवंबर 24  में उसे अनुमंडल बुला ली गई उसके बाद 2025 में गर्मी शुरू होने पर फिर उसे राजापाकर थाने में भेजा नहीं गया जिससे इस भीषण गर्मी में आग लगने पर लोगों को महुआ एवं हाजीपुर दमकल के लिए फोन करना पड़ता है तब तक लोगों का कितना नुकसान हो जाता है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों जाफरपट्टी तेलिया बाकरपुर बरियारपुर में आग लगी थी। जिसमें लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। इस संबंध में अंचलाधिकारी गौरव कुमार से पूछे जाने पर बताया कि दमकल के लिए जिला में लिखा गया है उपलब्ध होने पर शीघ्र थाने में तैनात किए जाऐंगे। प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मंजेलाल राय मुखिया कुणाल कुमार उपेंद्र राय मुखिया नीलम भारती समाजसेवी राजीव रंजन पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह किसान नेता विशेश्वर यादव आदि लोगों ने जिलाधिकारी से  शीघ्र राजापाकर थाने में दमकल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े…

विदेशी शराब की बडी खेप पकडी गई, 6 व्यक्ति हिरासत मे भेजे गए जेल।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-विदेशी-शराब-की-ब/05/2025/15/20/08/39/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली