राजापाकर : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई। आटा चक्की मे बिजली चोरी पकड़ी गई।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर पताढ़ पंचायत स्थित एक आटा चक्की पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की टीम ने शनिवार 17 मई को छापेमारी कर चोरी पकड़ी।

सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में राजापाकर विद्युत शक्ति उपकेंद्र के कनीय अभियंता विक्रम कुमार तकनीशियन उमाशंकर साह और दो मानव बल शामिल थे। जांच में सामने आया कि मीरपुर पताढ़ पंचायत के लक्ष्मीपुर बखरी गांव में बालेश्वर राम पिता अर्जुन राम अपनी आटा चक्की में बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग हो रहा था।

विभाग ने 1 लाख 56 हजार रुपये की बकाया राशि का निर्धारण करते हुए सराय थाना में विद्युत अधिनियम 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा की है।

ये भी पढ़े…

शॉर्ट सर्किट से मसाला फैक्ट्री मे लगी आग, लाखों के समान जले।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-शॉर्ट-सर्किट-से-म/05/2025/18/18/07/05/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली