SARAN : पीआर कॉलेज सोनपुर के विधार्थियो ने सारण सांसद, विधायक, कुलपति का किया पुतला दहन।

• विधार्थियो क़े भविष्य से कर रही सरकार खिलवाड़,सरकार बिहार में शिक्षा नहीं डिग्रियां बांट रही–छात्र नेता यशवंत।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,सारण। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र डिग्री कॉलेज कूटनीति राजनीतिक के शिकार होने के कारण रेलवे प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय क़े विधार्थियो के भविष्य को नजर अंदाज करते हुए अपने भूमि में चल रही रेलवे कॉलेज को शील कर दिया। स्नातक सेशन 23-27 क़े विधार्थी जिसका परिक्षा का फॉर्म भरने का तिथि घोषित किया गया था जब वह कॉलेज पहुंचा सोमवार को तो देखा कि कॉलेज के सारे शिक्षक और कर्मचारी गायब है विद्यार्थियों ने जब प्रिंसिपल व शिक्षक को फोन किया गया तो उन्होंने कहां कि कॉलेज को शील कर दिया गया है हम कैसे फार्म भरवा सकते हम कुछ नही कर सकते । इस पर आक्रोशित विद्यार्थियों ने सुबह 10 बजे से 1 बजे तक कोई सुनवाई नहीं हुआ उसक़े बाद छात्र छात्राएं ने गुस्से में आकर स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ,सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि और कुलपति का पुतला दहन किया।

सरकार के खिलाफ जमकर नारवाजे करते हुए छात्र -छात्राएं का कहना है। जब हमारे लिए शिक्षा के अधिकार के लिए आज भी बैठने या पढ़ने और रोड पर खड़े होकर फार्म भरना पड़ रहा तो ये कैसा बिहार का शिक्षा व्यवस्था। कॉलेज को रेलवे अगर शिल किया तो क्या कर रहे है यहां क़े सांसद, विधायक,कुलपति व मंत्री या सरकार। अगर सासंद, मंत्री चाहते तो रेलमंत्री से वार्ता कर के इस महाविद्यालय के बारे में कुछ उचित निर्णय निकाल सकता था पर नहीं उनको देश विदेश घूमने से फुर्सत ही नहीं। उनको तो विकास का ढिढोरा पीटने से फुर्सत कहा।

बिहार में नीतीश के सरकार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। अब तो बिहार में शिक्षा नहीं सिर्फ डिग्रियां मिल रही है। विद्यार्थियों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं यह सरकार। ऐसी सरकार रहे या ना रहे। सरकार सिर्फ कागज पर विकास की ढिठोरा पीट रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। आक्रोषित विधार्थी में राजीव कुमार,नितिश कुमार, निधि कुमारी,अंजली कुमारी, काजल कुमारी,खुशबु कुमारी, रजनिश कुमार,मनिषा कुमारी रुखसार खातुन,सपना कुमारी, अंजली कुमारी अमृता कुमारी, दिपक,दीपा,मनिषा साथ ही सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस तरह की घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक यशवंत कुमार ने रेलवे कॉलेज स्थित पहुंचकर कहा कि अभी तक रेलवे महाविद्यालय बंद है। उसका कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पा रहा जिसके कारण छात्र छात्राएं परेशान हो रहा क्योंकि महाविद्यालय में आने क़े बाद विधार्थियो को कहीं न बैठने का कोई जगह है और नहीं पढ़ने क़े लिए कैसे विधार्थी परीक्षा देंगे यह एक गंभीर मामला है इस पर हर लोगो को सोचना चाहिए क्योंकि इससे विधार्थियो क़े भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

बिहार क़े हर विधार्थियो क़े भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था नहीं मिल रही है। सरकार बिहार में शिक्षा नहीं डिग्रियां बांट रही है। वही छात्र नेता नुरैन ने कहा कि सारे जनप्रतिनिधि को छात्र छात्राएं के भविष्य से कोई मतलब नहीं। जो भी दल या नेता जो छात्र-छात्राएं का भविष्य को देखेंगे वैसे नेता या मंत्री या दल को विधार्थी एवं उनके अभिभावक आने वाले विधानसभा में समर्थन करेगी नहीं तो इसका पुरज़ोर विरोध करेगी।

ये भी पढ़े…

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-नवनिर्मित-शिव-म/05/2025/19/19/57/14/satyamgramnewsrajapakar1/

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर