
राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
राजापाकर: चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। लोजपा रामविलास के उम्मीदवारों में चिराग पासवान, अरुण भारती, वीणा देवी, शांभवी चौधरी और राजेश वर्मा का नाम शामिल है।
चिराग पासवान की पार्टी ने वैशाली से वीणा देवी, समस्तीपुर से बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी और खगड़िया सीट से राजेश वर्मा को टिकट देने की घोषणा की है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 111