राजापाकर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर  दी गई श्रद्धांजलि।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह के आवास पर आयोजित किए गए मौके पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

सभी लोगों ने उनके तैलचित्र पर फूल माला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश के पहले युवा प्रधानमंत्री थे। अपने कार्यकाल में देश के विकास के लिए अनेक कार्य किया। 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।

भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत किया। गरीबों दलितो एवं युवाओं के विकास के लिए अनेक योजनाओं को लाया गया। देश के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया।आज हम सभी उनके बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं श्रद्धांजलि सभा में बिपिन कुमार सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार मिलन, अभिषेक कुमार गोलू, मोहम्मद इदरीश, अर्जुन सिंह त्यागी, मोहम्मद जबार, मोहम्मद मुन्ना, कालीचरण गिरी, दीपक कुमार, सुमन कुमार ,रवि कुमार, रामनाथ कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : एक बोलेरो पिकअप वाहन से 1523.88 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, मौके से दो तस्कर गिरफ्तार।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-एक-बोलेरो-पिकअप/05/2025/21/21/30/46/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली