राजापाकर : 46 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई दवाइयां।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु शिविर लगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने बताया कि आज शिविर में 46 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई।

महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर मनीषा डॉक्टर रमेशचंद्र सिंन्हा व एएनएम हेमा कुमारी प्रमिला कुमारी अर्चना कुमारी सरिता कुमारी रीना कुमारी शोभा कुमारी द्वारा की गई। महिलाओं को गर्भवती गर्भावस्था में विशेष निर्देश दिए गए। भारी वजन नहीं उठाने की खान-पान पर विशेष ध्यान देने खाने में हरी शाक सब्जी फल दूध अंडे मछली आदि खाने की सलाह दी गई। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन, बीपी सहित अन्य जांच किए गए।

खाने के लिए आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी कंपलेक्स की गोलियां दी गई। वही आशा कार्यकर्ताओं ने शिविर के संचालन में सहयोग दिया।महिलाओं को विशेष निर्देश दिया गए जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होंंगे। प्रसव अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें।

ये भी पढ़े…

पूर्व सैनिक बंगाली बैठा का निधन लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पूर्व-सैनिक-बंगाल/05/2025/21/21/53/43/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली