
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत अंतर्गत रामपुर ब्रह्मदास गांव में गुरुवार को हरे कृष्णा हरे राम गौड़ी शंकर सीता राम महामंत्र धुन के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरु हुआ। यज्ञ कर्ता समाजसेवी रामदेनी सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
शुक्रवार को यज्ञ समापन के पश्चात रात्रि में प्रसिद्ध व्यास प्रियंका झा के द्वारा राम विवाह संकीर्तन का आयोजन है। यज्ञ में समाजिक-राजनैतिक संगठन के बड़ी लोगों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मौके पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, राजापाकर के पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, जिला पार्षद मोहित पासवान, समाजसेवी मुकेश पटेल, मुखिया संजय राम, पूर्व पंसस प्रेम कुमार सिंह, शंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह, युवा राजद जिला महासचिव सुबोध पटेल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभीषेक कुमार गोलु, जदयू नेता भीम कुमार, राजद नेता पवन दास, शिक्षक सुनील कुमार, अनिल कुमार, अरविंद सिंह, मयंक मणि, रबि कुमार, विकास कुमार, गुंजन पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

आगत अतिथियों का स्वागत रामदेनी सिंह, व्यास हरेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार पटेल, वार्ड सदस्य लक्ष्मण पटेल, रत्न कुमार सिंह, नवीन कुमार, शिया प्रसाद सिंह, रामदयाल साह, प्रमोद सिंह, लालु कुमार आदि ग्रामीण कर रहे थे।
ये भी पढ़े…
बहुआरा गांव मे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प ,पुलिस ने चटकाई लाठी
https://satyamgramnews.in/हाजीपुर-बहुआरा-गांव-में-द/05/2025/22/20/11/52/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली