महुआ : बाइक सवार बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में उनके बेटे राहुल कुमार को भी गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शनिवार रात गोला रोड स्थित गल्ला व्यवसायी की दुकान पर हुई।जहां तीन बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की। स्थानीय व्यवसायियों ने सूझबूझ दिखाते हुए भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अन्य दो बदमाश मौके से फरार हो गए।घायल राहुल कुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन और एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की बाइक जब्त कर ली है। फरार बदमाशों की तलाश जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

वहीँ महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने गल्ला व्यवसायी की गोली मार कर निर्मम हत्या किये जाने पर बिहार सरकार की कड़ी निंदा की हैं और सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर महुआ शहर के सभी दुकानदार भाइयो से हत्या के विरोध मे एक दिन शांतिपूर्ण दुकान बंद करने का अवहान किया गया हैं।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief