राजापाकर : बीस सूत्री के बैठक मे यूरिया उच्चे दाम पर बिक्री की जाँच करने की उठी मांग।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने किया एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने किया।

मौके पर 20 सूत्री के सभी सदस्य उपस्थित हुए. प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई .एवं आम जनता के बीच विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करने तथा उसे लाभ पहुंचाने में सबके सहयोग की बात कही.वही बीस सूत्री की प्रथम बैठक में लगभग आधे पदाधिकारी अनुपस्थित रहे।

वहीं प्रखंड क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगे शिविरों में अनेक पदाधिकारी व्यस्त दिखे .जिसके कारण उपस्थिति कम देखी गई . 20 सूत्री सदस्य हरिशंकर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने युरिया खुले मार्केट में ऊंची दम पर बिकने का आरोप लगाया .जबकि सरकारी रेट 266 रुपए है. जिस पर कृषी पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही. अनेक विभागों के पदाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बीस सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष अवधेश राय ने आवास सहायकों द्वारा आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए अवैध राशि लेने का आरोप लगाया. इसके उत्तर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ऐसी शिकायत है तो लिखित आवेदन दे उसे पर कार्रवाई होगी. वहीं प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय के लिए कमरा नहीं मिलने पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया. तथा शीघ्र प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों के लिए कार्यालय निर्धारित करने की बात कही.

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम बैठक एवं आयुष्मान कार्ड शिविर के कारण पदाधिकारी की उपस्थिति कम रही. अगले बैठक में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं शीघ्र  सदस्यों के लिए कार्यालय प्रखंड कार्यालय में आवंटित किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित 20 सूत्री सदस्यों में अवधेश राय, माधवी सिंह, भीम कुमार, शंकर सिंह, बजरंग सिंह, अशोक कुमार, किस्मत देवी, राकेश कुमार चौरसिया, प्रेम पटेल, हरिशंकर कुमार, नितीश कुमार, दुर्गेश नंदिनी ,मुकेश पटेल ,आलोक कुमार, मजे लाल आदि शामिल है।

ये भी पढ़े…

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चश्मा एवं दवा का हुआ वितरण।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-सामुदायिक-स्वा-2/05/2025/27/19/23/34/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली