लालगंज : भाकपा माले की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,लालगंज। भाकपा माले, लालगंज प्रखंड लीडिंग टीम की विस्तारित बैठक संयोजक राम पारस भारती की अध्यक्षता में सलाहपुर स्थित माले जिला कमेटी सदस्य प्रेमा देवी के आवासीय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में लालगंज प्रखंड लीडिंग टीम के सदस्यों के अतिरिक्त सभी ब्रांच सचिव उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जून को प्रखंड सम्मेलन किया जाएगा।

उससे पहले प्रखंड में गुड़मियां शीतल भकुरहर और बेदौली कमलपुर लोकल सम्मेलनों का आयोजन कर लोकल कमेटियों का चुनाव किया जाएगा। दोनों लोकल कमेटियों में कम से कम 25 समकालीन लोक युद्ध पत्रिका का पाठक बनाया जाएगा। इस बीच सदस्यता भरती अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पार्टी जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा देवी, डॉ बी सिंह, नटवरलाल सिंह, हरिंदर राम ,बबलू अंबेडकर, सविता देवी, किरण देवी, किरण देवी 2, शिव कालो देवी, सीता देवी, संध्या देवी, संगीता राय, रीता देवी, रानी देवी, उषा देवी, श्याम सुंदर देवी, आदि ब्रांच सचिव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव विशेष में प्रसाद यादव ने बताया कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार में अपराध और गुंडागर्दी काफी बढ़ गया है।

लगातार लूट की घटनाएं हो रही हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों की हत्याएं हो रही है। भाजपा जदयू की सरकार इसी को सुशासन कह रही है। जहां गरीबों को न्याय नहीं मिलता है। सांप्रदायिक सामंती ताकतों द्वारा फिर से अपना सामंती वर्चस्व सरकारी संरक्षण में कायम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठ लूट पर आधारित है। सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल आवासीय जमीन देने, पात्र गरीबों को आवास देने,लघु उद्यमी योजना से दो-दो लाख रुपया आर्थिक सहायता देने, जीविका से जुड़ी दिदियों को लखपतिया दीदी बनाने, किसानों की आमदनी दुगुना करने का वादा जुमला साबित हुआ है।

इस राज्य में दलित ,पिछड़े, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। इन अत्याचार्यों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। कहीं भी गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है और आपदा में अवसर की तलाश करने वाले प्रधानमंत्री मोदी उनकी अक्षमता के कारण घटित पहलगाम कांड के बहाने भी सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश किये।

बहादुरी के साथ ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली करनल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताकर भाजपा के मंत्री ने अपमानित करने का काम किया। इस डबल इंजन की सरकार को बिहार से हटाना है। इस बात की तैयारी करनी है।सामाजिक न्याय के दायरे में आने वाले सभी परिवारों से डोर टू डोर जाकर अभी से संपर्क बनाना है उन्हें जागरूक करना है।

ये भी पढ़े…

बीस सूत्री की बैठक मे यूरिया उच्चे दाम पर बिक्री की जाँच की उठी मांग।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बीस-सूत्री-के-बै-2/05/2025/27/19/56/43/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली