राजापाकर : कबीर आश्रम सहमत में आगामी 11 जून को कबीर प्राकट्य दिवस मनाए जाएंगे।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। कबीर मठ आश्रम राजापाकर बाजार के परिसर में आगामी 11 जून को 627वां सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव समारोह सह संत सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कबीर आश्रम मठ के मठाधीश ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने बताया कि शुभ मंगलम कामना के साथ सभी कबीर साहब के धर्म अनुवाई, संतों एवं भक्तों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता हैपरम पूज्य महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री गुरु महंत बिंदेश्वर साहब की अध्यक्षता में आगामी 11 जून 2025 को सदगुरु कबीर मठ में प्रकट्य महोत्सव मनाया जाएगा।सभी विद्वान जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं एवं कबीर साहब के विचारों को समाज में प्रकाशित करना चाहते हैं. ऐसे सामाजिक जागरूकता के पक्षधर कबीर साहब के अनुयायियों भक्तों, सेवको, श्रद्धालुओं को कबीर साहब के 627 वां प्राकट्य महोत्सव संत सम्मेलन में विचार प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में आगामी 11 जून को अवश्य पधारे एवं कबीर साहब के वाणीयों से समाज में उच्च नीच भेदभाव को दूर करते हुए उनके विचारों से लोगों को अवगत करावें।

गौरतलब हो की हर साल की भांति इस साल भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे भारत देश के विभिन्न राज्यों यूपी, मध्य प्रदेश, मुंबई एवं बिहार के विभिन्न जिलों के मठों से मठाधीश कार्यक्रम में शामिल होते हैं। मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन होता है। जिसमें कबीर अनुवाइयों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते आ रहे हैं।

ये भी पढ़े…

लोजपा (रा) उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओ की हुई बैठक।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-लोजपा-रा-उम्मीदवारी-को-ल/06/2025/01/22/17/42/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली