राजापाकर : आगामी 11 जून को आयोजित 627वां प्राकट्य महोत्सव सह सत्संग समारोह को सफल बनाने हेतु लेकर कबीर आश्रम के परिसर हुई बुद्धिजीवियों की बैठक।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। आगामी 11 जून को आयोजित 627वां प्राकट्य महोत्सव सह सत्संग समारोह को सफल बनाने को लेकर कबीर आश्रम राजापाकर के परिसर में  क्षेत्र के शिझाविदो, कबीर साहब के विचारों को मानने वाले अनुयायियों, भक्तों, सेवकों, श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सतलोक वासी महंत बिंदेश्वर दास के शिष्य महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने कहा कि  कबीर आश्रम राजापाकर में सद्गूरु कबीर प्राकट्य महोत्सव हर साल की भांति इस साल भी काफी भव्य तरीके से आयोजन आयोजित किया गया है.

आगामी 11 जून को सदगुरु कबीर साहेब का 627वां प्राकट्य महोत्सव सत्संग कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में देश के कौन-कौन से सैंकड़ों साधु- संतों, महात्माओं का आगमन होना है. इस अवसर पर भजन, कीर्तन, प्रवचन तथा भंडारा कभी आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा. जिसमें आप सभी की सहभागिता अपेक्षित है. उन्होंने कार्यक्रम को लेकर 55 बिंदुओं पर चर्चा किया. सभी लोगों से कार्यक्रम में सहयोग की अपील किया ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

कार्यक्रम मे नगीना राय, सुरेंद्र राय (शिक्षक), रविंद्र राय, रामप्रवेश राय, शिवनाथ राय, विनोद राय, लालबाबू राय, अमरनाथ राय, शत्रुघ्न राय, चंदेश्वर राय, मुंशीलाल राय, संत देव प्रसाद राय, मंटू राय, मिलन कुमार सहित सदगुरु कबीर साहेब के शंकर अनुयायी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

अनियंत्रित बाइक ने 70 वर्षीय वृद्ध को मारी टक्कर, हुई मौत।

https://satyamgramnews.in/hajipur-अनियंत्रित-बाइ/06/2025/08/14/05/16/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली