
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । राजापाकर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर लगाए गए। शिविर में राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रशेखर कुमार सहित विभिन्न भूमि विवादों से संबंधित फरियादी पहुंचे।
आर ओ जुली कुमारी कुमारी ने राजेंद्र पंडित बनाम अमरनाथ महतो निवासी ग्राम राजापाकर के भूमि विवाद को देखा। जिसमें दखल कब्जा को लेकर विवाद था दोनों पक्षों को अगले शनिवार को अपने-अपने कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। कविता कुमारी बनाम राजकुमार रंजन निवासी ग्राम गंगाजल के भूमि विवाद को देखा जिसमें भूमि विवाद का केस कोर्ट में चल रहा है इसलिए दोनों पक्षों को कोर्ट का आदेश आने तक स्थल पर कोई भी काम नहीं करने का निर्देश दिया गया।
वहीं पिछले शिविर में भेजे गए नोटिस के आलोक में मनोज कुमार सिंह बनाम देवेंद्र सिंह ग्राम राजापाकर उपस्थित हुए। वहीं दूसरा व्यक्ति उपस्थित नहीं हुए. आर ओ ने अनेक भूमि विवादों का मौके पर निपटारा किया और कहा कि दाखिल खारिज का वाद जो रिजेक्ट है उसके लिए आवेदन डीएसएलआर महुआ के यहा आवेदन दें।वहां से आदेश आने पर फिर म्यूटेशन किया जाएगा। परिमार्जन लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया। अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल ने सभी भूमि विवाद से संबंधित वादी प्रतिवादी को स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़े…
जिला विधिज्ञ संघ वैशालीहाजीपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का हुआ।
https://satyamgramnews.in/जिला-विधिज्ञ-संघ-वैशाली-ह/06/2025/13/18/35/44/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली