राजापाकर : बीपीआरओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार किया ग्रहण।

सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर।प्रखंड संसाधन केंद्र राजापाकर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार ने मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। विदित हो कि  बिदुपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह पूर्व में राजापाकर प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार में थे। विभाग के निर्देशानुसार  पंचायती राज पदाधिकारी राजापाकर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त पद भार संभालने के बाद मंगलवार को उनसे पूछे जाने पर बताया कि प्रखंड में शिक्षा का पूर्व से बेहतर व्यवस्था है।

लेकिन उसको और चुस्त दुरुस्त करने की आवश्यकता है। पहले बीआरसी भवन में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें उनकी समस्याओं को देखा जाएगा।वहीं विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्था के बारे में उन्हें निर्देश दिया जाएगा कि वे बच्चों को सही से पढावें व ससमय विद्यालय में ड्यूटी करें।हाजिरी बनाकर गायब न हो जाएं। नियमित रूप सेविद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। गलत पाए जाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।


राजापाकर : पंचायत उपचुनाव मे मुखिया प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पंचायत-उपचुनाव-2/06/2025/17/23/57/31/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief