राजापाकर : आयुर्वेदिक चिकित्सालय से नहीं मिल रहा लोगों को लाभ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर करती तस्वीर सामने आई है राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के पुराने पीएचसी भवन से, जहां राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में हमेशा ताला लटका रहता है। वर्ष 2019 में शुरू हुए इस केंद्र में अब तक नियमित इलाज की शुरुआत नहीं हो सकी है। सरकार की योजनाएं और संसाधन तो कागजों पर हैं, लेकिन धरातल पर न डॉक्टर हैं, न दवाएं और न ही मरीजों को कोई लाभ मिल रहा है।

औषधालय में तैनात डॉ. त्रिलोकी नाथ पंडित ने बातचीत में दावा किया कि वे हर सप्ताह गुरुवार से शनिवार तक सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सेवा में उपस्थित रहते हैं। लेकिन जब गुरुवार को सुबह 10:30 बजे वहां पहुंचे तो गेट पर ताला लटका मिला, अंदर कोई नहीं था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर कभी-कभार आते हैं, नाममात्र की हाजिरी लगाकर लौट जाते हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि , यहां सब कुछ कागज पर है। इलाज के लिए मरीज आते है किंतु लौट जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कुछ नहीं करते।

ये भी पढ़े…

पंचायत उपचुनाव हेतु प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पंचायत-उपचुनाव-3/06/2025/18/18/58/13/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली