राजापाकर : पंचायत उपचुनाव में आज एक भी उम्मीदवार ने नहीं दाखिल किया नामांकन  पत्र।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। पंचायत उपचुनाव को लेकर गुरुवार को पांचवे दिन एक भी नामांकन नहीं हुए। 20 जून शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडिओ आनंद प्रकाश ने बताया कि आज  राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 13 में वार्ड सदस्य के रिक्त पद के लिए तीन व्यक्तियों ने एनआर कटवाया।

वहीं भलुई पंचायत के वार्ड चार में पंच पद के लिए एक व्यक्ति ने एनआर कटाये है। कल नामांकन की अंतिम तिथि है। सभी उम्मीदवारों के कल नामांकन करने की संभावना है। वहीं मुखिया पद के लिए एकमात्र प्रखंड क्षेत्र के लगुराव बिलंदपुर पंचायत में चांदनी कुमारी, दिव्या राज ने नामांकन किया है।

ये भी पढ़े…

विधायक ने काँग्रेस नेता राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन मनाई।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-राजापाकर-विधायक-न/06/2025/19/19/36/05/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली