
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाक।प्रखंड कार्यालय सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले प्रखंड के सभी बीएलओ की डीसीएलआर महनार मेघा कश्यप के साथ बैठक आयोजित की गई. मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश, बीपीआरओ सीधु रंजन कुमार सहित प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित हुए. डीसीएलआर ने प्रखंड के सभी बीएलओ से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले समीक्षा किया तथा विभिन्न दिशा निर्देश दिए.
बैठक में सभी बीएलओ को नाम जोड़ने, हटाने, नाम का शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 6,7,8 अपने-अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को भरने का निर्देश दिया. सभी को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे उसका कार्य से संबंधित जानकारी शेयर करेंगे तथा व्हाट्सएप पर तस्वीर भेजने क का कार्य करेंगे. सभी को निर्देश दिया गया कि सभी प्रपत्र का कम से कम 10 से 20 पेज लेना सुनिश्चित करेंगे.
कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक अगले सप्ताह में फिर प्रखंड कार्यालय में की जाएगी. बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, सभी विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका ,कृषि सलाहकार ने भाग लिया. मौके पर उपस्थित बीएलओ में मंटू कुमार, संजय कुमार, अरुण कुमार, पंकज कुमार, नितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, रामसागर पासवान, शंभू कुमार, दिनेश कुमार, रामदयाल राय, वैजयंती कुमारी, दिलीप कुमार, राजू कुमार सहित अनेक लोग शामिल है।
ये भी पढ़े…
एसडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल कर बचाव की जानकारी दी गई।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली