
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के वार्ड नंबर दस पासवान टोला में विकास शिविर लगाए गए। दलित महादलित परिवार के महिला पुरुष योजनाओं से संबंधित अपने-अपने आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे।
विकास मित्र राजू कुमार व दिलीप कुमार द्वारा उपस्थित महिला पुरुषों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी बाईस तरह की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में दलित महादलित परिवार के दर्जनों वृद्धजनों ने सरकार द्वारा 400 के बदले 1100 रुपये पेंशन राशि किए जाने पर खुशी जताई। वहीं शिविर में विभिन्न आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें शौचालय निर्माण से सात पेंशन से दो जन्म मृत्यु से एक आवेदन आयुष्मान कार्ड से एक आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में राजस्व कर्मचारी बलबीर कुमार विकास मित्र राजू कुमार दिलीप कुमार पीआरएस अर्जुन कुमार पीएचईडी की जेई अनामिका कुमारी किसान सलाहकार संजय ठाकुर सेविका सलोनी कुमारी अर्चना कुमारी सहित सभी पंचायत कर्मी शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
राजापाकर :पंचायत उपचुनाव से मुखिया पद के एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली