राजापाकर : बारिश होने से किसानों व आम लोगों के बीच खुशियां लौटी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड में पिछले कई दिनों से बारिश के आसार नहीं दिख रहे थे। किसान व आम लोग निराश हो चुके थे किंतु रविवार व सोमवार को बारिश होते ही किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। खेतों में लगी धान के बिछड़े सूखने लगे थे जिन किसानों ने मक्के की बुवाई की थी अंकुरित होने के बाद बारिश नहीं के कारण मुरझाने के कगार पर थे।

इससे किसानों के ललाट पर चिंता की लकीरों उभर आई थी। वही भदई फसलों की बुवाई में भी विलंब हो रहा था। इधर सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे थे। लेकिन चार दिनों के बाद बारिश होने पर किसानों के बीच रौनक लौट आई है। किंतु रविवार व सोमवार को जमकर हुई बारिश से खेतों में जल जमाव भी हो गया है जिसके कारण किसान अभी अन्य फसलों की बुवाई नहीं कर पायेंगे।किसानों को यह भी डर सताये रहता है कि भविष्य मेंअगर बारिश नहीं हुई फसलें मारी जाएंगी।

लेकिन आज और कल हुई बारिश ने किसानों व आम लोगों को राहत पहुंचाई है। क्योंकि आम लोग गर्मी से झुलस रहे थे। हालांकि बारिश के कारण आवागमन पर भी असर हुआ है कहीं कहीं फिसलन बढ गई हैं।फिर भी किसान व आम लोग संतोष का अनुभव कर रहे हैं। बारिश के कारण कुछ घंटे के लिए विद्युतआपूर्ति भी ठप हो गए थे। किंतु अब विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़े…

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र मे एक और पेट्रोल पंप खुलने से लोगो के बीच खुशी।

https://satyamgramnews.in/प्रखंड-क्षेत्र-मे-एक-और-पे/06/2025/30/22/26/39/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली