
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के पातेपुर प्रखंड के बेटा सत्यम कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे देश में क्षेत्र का नाम रौशन किया है। भेरौखड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-06 निवासी वीणा देवी और चन्द्रेश्वर भगत उर्फ चंदु जी के पुत्र सत्यम का चयन बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के इंटरमीडिएट (विज्ञान)अध्ययन केंद्र में अध्ययन के लिए हुआ है।
उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर ओपन रैंक में अंडर 10 स्थान प्राप्त कर पातेपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया है। सत्यम के यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने CBSE से पढ़ाई की है और अब BHU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित होकर उन्होंने अपने सपनों को नई उड़ान दी है।
सत्यम से खास बातचीत में बताया कि कुछ अच्छा करना है तो मोबाइल फोन के कुछ विशेष एप्लिकेशन जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप से दूर रहना चाहिए और मेहनत करते रहना है जबतक सफलता मिल नहीं जाती हैं।
उनकी सफलता पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने प्रशांत व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड के होनहार विद्यार्थियों के लिए एक नई प्रेरणा का काम सत्यम कुमार ने किया हैँ किया है। हर्ष व्यक्त करने वाले में भैरोखरा निवासी सुनील बाबू एवं दर्जनों ग्रामीणों आदि लोगो ने शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैँ।
ये भी पढ़े…
जदयू पार्टी की वर्चुअल बैठक हुआ आयोजित।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-जदयू-पार्टी-की-व/07/2025/01/22/17/39/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief