Urja Vibhag News : चार विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध कनीय विधुत अभियंता ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर(वैशाली)। विद्युत ऊर्जा चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजापाकर द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को चार अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अलीपुर के सुरेश राम व राजापाकर पुरानी बाजार के राजकुमार साह को घरेलू कनेक्शन का बकाया होने के बावजूद बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। जबकि राजापाकर बाजार का रणधीर सिंह स्मार्ट मीटर बाईपास कर बिजली की खपत कर रहा था। इसके अतिरिक्त चौसिमा कल्याणपुर के सहिंद्र राय द्वारा बिजली की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।

इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत राजापाकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़े…

पंचायत उपचुनाव के परिणाम की घोषणा,विजयी उम्मीदवार दिए गए प्रमाण पत्र।

https://satyamgramnews.in/panchayat-by-election-पंचायत-उपचुनाव-के-परिण/07/2025/11/22/13/19/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली