राजापाकर : आगामी 13 जुलाई रविवार को सत्संग सह भजन कीर्तन व भंडारा का होगा भव्य आयोजन।

सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर।कबीर मठ आश्रम राजापाकर के परिसर में आगामी 13 जुलाई रविवार को सत्संग भजन कीर्तन भंडारा का भव्य आयोजन किया गया है. कबीर मठ आश्रम के परिसर में सतलोक वास महंत बिंदेश्वर दास के शिष्य महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर अनेक कबीरपंथी, समाज सेवी, स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए.

 महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने कहा कि कबीर मठ आश्रम में आयोजित भंडारा का सत्संग कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी साधु संत, कबीरपंथी, महात्मा उपस्थित होंगे. प्रखंड के अलावे जिले के भी विभिन्न प्रखंडों से साधु संत कार्यक्रम में उपस्थित होंगे. सभी लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया.

ये भी पढ़े…

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली