
गोरौल (वैशाली), सत्यम ग्राम न्यूज़।|गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर निवासी स्नातक छात्रा अंजली के साथ कथित रेप एवं हत्या की जघन्य घटना में अब कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। गोरौल के निलंबित थानाध्यक्ष रौशन कुमार के विरुद्ध गोरौल थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी में रौशन कुमार पर आरोप है कि उनकी लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई। इस गंभीर घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और जनसामान्य न्याय की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, एसपी ने दो दिन पूर्व घटनास्थल का निरीक्षण किया था और तत्पश्चात डीएसपी सदर-2 श्री गोपाल मंडल को जांच का निर्देश दिया गया था। जांच के क्रम में मृतका के परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से बातचीत कर कई अहम सबूत सामने आए।
डीएसपी गोपाल मंडल की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि थानाध्यक्ष रौशन कुमार की लापरवाही साबित होती है। इस रिपोर्ट के आधार पर रौशन कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले 12 जुलाई को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
अब यह मामला पूरी तरह जांच के घेरे में है और पुलिस प्रशासन पर उचित कार्रवाई का दबाव बना हुआ है।
#गोरौलकांड#थानाध्यक्षपरएफआईआर#बिहारपुलिस#पुलिसलापरवाही#न्यायकीमांग#वैशालीसमाचार#महिलासुरक्षा#सख्तकार्रवाई#LawAndOrder#JusticeForAnjali#पुलिसअक्कोउन्तेएबिलिटी
ये भी पढ़े…
नए जोश के साथ वैशाली में पुलिस पदाधिकारियों की नई तैनाती।
https://satyamgramnews.in/पुलिस-अधीक्षक-ने-नवपदस्थ/07/2025/15/06/27/23/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief