पटना : 30 सेकेण्ड मे अस्पताल भर्ती गैंगस्टर की हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद।

🛑 सत्यम ग्राम न्यूज़ – स्पेशल रिपोर्ट 🛑

📍 पटना, पारस अस्पताल से LIVE रिपोर्ट

✍️ रिपोर्ट:अखिलेश कुमार

                            सीसीटीवी में कैद 

30 सेकेंड में गैंगस्टर का मर्डर!

VIDEO: वॉर्ड में घुसे 5 बदमाश; गोली मारी और फरार

पटना के चर्चित पारस अस्पताल में गुरुवार को फिल्मी अंदाज़ में बक्सर निवासी कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

🎥 CCTV में कैद खौफनाक मंजर

वॉर्ड नंबर 209 में आराम से घुसे 5 हथियारबंद बदमाश

सभी की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष, चेहरे खुले, केवल 4 ने कैप पहन रखा था

कमर से पिस्टल निकाली, लोड किया और वार्ड में दाखिल हुए

30 सेकेंड में गोली मारकर निकल गए – जैसे किसी फिल्म का सीन हो!

निकलते वक्त पिस्टल फिर कमर में खोंस ली और आराम से फरार हो गए

🕵️‍♂️ कौन था चंदन मिश्रा?

बक्सर का निवासी, 10+ हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे मामलों में कुख्यात

बेऊर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था

कोर्ट ने राजेंद्र केसरी की हत्या में दोषी ठहराया था

इलाज के लिए 15 दिन की पैरोल पर बाहर आया था

हॉस्पिटल बेड नंबर 209 पर सोते वक्त मारा गया

🚨 कातिल कौन? शेरू गैंग पर शक!

शेरू पहले चंदन का साथी, अब दुश्मन

दोनों के बीच पैसे और वर्चस्व को लेकर दुश्मनी थी

आरा के तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग शामिल था

हत्या में शामिल 2 शूटर शेरू गैंग से जुड़े माने जा रहे हैं

👮‍♂️ पुलिस का ऐक्शन

SSP पटना कार्तिकेय शर्मा का बयान:

“चंदन मिश्रा पर कई हत्या के मामले थे। वो एक कुख्यात अपराधी था। इलाज के लिए पैरोल मिला था। विरोधी गैंग ने हत्या की साजिश रची है।”

SIT टीम गठित, गार्ड और स्टाफ से पूछताछ

2 बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी

पुलिस ने शूटर की तस्वीरें पहचान ली हैं, गिरफ्तारी जल्द. 

📍 अस्पताल में सुरक्षा पर सवाल

इतनी बड़ी वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वार्ड में आसानी से घुसना, बिना पहचान जांच, CCTV के बावजूद सुरक्षा चूक।

#SatyamGramNews #PatnaNews #ChandanMishraMurder #SheruGang #ParasHospitalPatna #BreakingNews #BiharCrime #SITInvestigation

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief