सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर (वैशाली) | संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा।
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार, 18 जुलाई को तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी कार्यों के कारण पूर्वाह्न 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बताया गया कि राजापाकर उपकेंद्र से ऊर्जा प्राप्त करने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति इस दौरान ठप रहेगी। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि वे आवश्यक बिजली संबंधी कार्य व पानी का भंडारण पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
#बिजली_बंद #राजापाकर_समाचार #NBPDCL #विद्युत_आपूर्ति #सत्यम_ग्राम_न्यूज़
ये भी पढ़े…
पटना : 30 सेकेण्ड मे अस्पताल भर्ती गैंगस्टर की हत्या।
https://satyamgramnews.in/पटना-30-सेकेण्ड-मे-अस्पताल-भ/07/2025/17/17/57/05/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली