सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली | 18 जुलाई 2025 : पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा ज़िलादेश संख्या 1038/2025 के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार कुल चार अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
🔸 यशोदा नन्द पाण्डेय, जो पूर्व में सदर कोर्ट सुरक्षा समन्वय प्रभारी के पद पर थे, अब थानाध्यक्ष, सदर थाना बनाए गए हैं।
🔸 बृजेश कुमार यादव, जो गंगाब्रिज थाना में तैनात थे, अब थानाध्यक्ष, जुड़ावनपुर थाना होंगे।
🔸 आदर्श कुमार, जो पहले सराय थाना में कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी, हुसैना रज्ज पुलिस पिकेट नियुक्त किया गया है।
🔸 अभिषेक कुमार ओझा, जो औद्योगिक क्षेत्र थाना में पदस्थापित थे, अब प्रभारी, जुड़वा पुलिस पिकेट होंगे।
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह पदस्थापन प्रशासनिक कार्यक्षमता और सुचारू पुलिसिंग व्यवस्था के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
📌 रिपोर्ट: आकाशचंद्र वर्मा
संपादन: सत्यम ग्राम न्यूज़ डेस्क
#PoliceTransfer #VaishaliNews #SatyamGramNews #थानाध्यक्ष_स्थानांतरण #बिहारपुलिस
ये भी पढ़े…
साइबर अपराध में हुई धोखाधड़ी की राशि पुलिस ने कराई वापस।
https://satyamgramnews.in/साइबर-अपराध-में-हुई-धोखाध/07/2025/17/23/20/19/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief