
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा प्रख्यात समाजसेवी विमल ठाकुर की माता स्वर्गीय अशर्फी देवी के निधन के उपरांत शुक्रवार को उनके राजापाकर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।
सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अशर्फी देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उन्हें धर्मपरायण, परोपकारी और समाजसेवा के प्रति समर्पित महिला बताया। उन्होंने कहा कि अशर्फी देवी सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहती थीं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. सुरेंद्र सहनी, अजय मालाकार, डॉ. शिवजी ठाकुर, मो. असगर, सुरेंद्र ठाकुर, शंकर पंडित, हरेंद्र ठाकुर, भीम कुमार, अभिषेक शर्मा, गोवर्धन ठाकुर, डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, शत्रुघ्न शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#श्रद्धांजलि #समाजसेवी #अशर्फी_देवी #राजापाकर #सामाजिककार्यकर्ता #सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #VimalThakur #RajapakarNews #SmritiSabha #GramSamaj #Samajseva #BiharNews
ये भी पढ़े…
125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा का जनता ने किया स्वागत।
https://satyamgramnews.in/125-यूनिट-मुफ्त-बिजली-की-घोषण/07/2025/18/22/39/55/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief