
सत्यम ग्राम न्यूज़( वैशाली) तारीख: 19 जुलाई 2025
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बड़ी सफलता – ठगी कर चोरी की गई बैट्री, सोलर पैनल व कंट्रोलर के साथ दो गिरफ्तार।
वैशाली: औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठगी कर चोरी किये गए सामानों के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2025 को औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत स्थित पश्चिम बंगाल की ट्रांसपोर्ट कंपनी V Trans India Ltd. द्वारा लगभग 300 बैट्री, 150 सोलर पैनल और 06 चार्जर कंट्रोलर की चोरी की सूचना दी गई थी। यह सामान कोलकाता से पटना भेजा जा रहा था, जो बीच में ही गायब हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनीकी अनुसंधान, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं CCTV फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं:
1. सुनील कुमार, पिता राजेश्वर राय, साकिन हिंदियापुर, थाना गोरौल, जिला वैशाली
2. साइफुल इस्लाम, पिता सयैद मेहतुब अली, साकिन बाबुकीया, थाना सुताहटा, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सामानों में से 92 बैट्री, 55 सोलर पैनल और 06 चार्जर कंट्रोलर बरामद कर लिए हैं।
बरामदगी का विवरण: बैट्री – 92 पीससो,लर पैनल – 55 पीस,चार्जर कंट्रोलर – 06 पीस
फिलहाल दोनों अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस अन्य सहयोगियों और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
रिपोर्ट: आकाशचंद्र वर्मा
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर, वैशाली
#वैशाली_पुलिस#अपराध_पर_कसा_शिकंजा#औद्योगिक_क्षेत्र_थाना#चोरी_का_सामान_बरामद#VTrans_India_Theft#सत्यम_ग्राम_न्यूज़#पुलिस_की_बड़ी_सफलता#SolarPanelTheft#BatteryTheftCase#VaishaliNews#BreakingNews#Arrested#FIR99_25
ये भी पढ़े..
राजापाकर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-बाल-विवाह-मु/07/2025/19/15/12/20/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief