•दो दर्जन मुर्गे सहित छः बकरी झूलसे,अग्निशमक की टीम ने पाया आग पर काबू।

वैशाली ब्यूरो, सत्यम ग्राम न्यूज़
वैशाली / लालगंज: नगर क्षेत्र के रेपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 25 में चिकन मटन की दुकान में अचानक आग लग गई है। आग लगने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी लालगंज थाने के पुलिस को दी गई।
उसके बाद अग्निशमन विभाग को सुचित कर बुलाया गया। वहीं मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग बाद आग पर काबू पाया गया । आग कैसे लगी है यह घटना जानकारी अस्पष्ट नहीं हुआ है।
दो दर्जन मुर्गासहित 6 बकरी की मौत
बताया जा रहा है की यह दुकान स्थानीय निवासी मो.हैदर अली का है, जो यह दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करता था। वहीं दुकान में आग लगने से दुकानदार का आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि दुकान में रखें छः बकरी और लगभग दो दर्जन से अधिक मुर्गा जल गया साथ ही दूकान में रखें फ्रिज, कंप्यूटर, वेट मशीन, कुर्सी, बेंच और गल्ला में रखे नगद रुपया सहित सभी सामान जलकर राख हो गया, जिसमें लाखों रुपए का नुकसान बताया गया है। हालाकि की घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief