वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिछले 24 घंटे में 13 अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए

अपराधियों की अब खैर नहीं, वैशाली पुलिस है चौकन्नी!”

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली, 23 जुलाई 2025:वैशाली जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटों में विभिन्न मामलों में वांछित कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये गिरफ्तारियां जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से की गई हैं।

प्रमुख गिरफ्तारियां इस प्रकार हैं:

1. बराटी थाना पुलिस ने विनोद प्रसाद केसरी को गिरफ्तार किया।

2. करतन्हा थाना क्षेत्र से विवेक कुमार, सोनू कुमार और अरविंद कुमार को पकड़ा गया।

3. चंदपुरा थाना पुलिस ने रंजन राय और गोपाल कुमार को जेल भेजा।

4. रसूलपुर थाना से रोहित कुमार को पकड़कर भेजा गया जेल।

5. लालगंज थाना में गंभीर मामलों में वांछित संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।

6. बेलसर थाना से संतोष झा, शीतल राय और रंजीत राय की गिरफ्तारी हुई।

7. जंदाहा थाना पुलिस ने सत्यनारायण साहनी को पकड़ा।

8. नगर थाना से अशोक कुमार और रंजीत कुमार सिंह को पकड़ा गया जिनका आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है।

9. विद्दुपुर थाना से मनोज कुमार को भेजा गया जेल।

10. गोरौल थाना से मुकेश कुमार की गिरफ्तारी की गई।

11. सदर थाना पुलिस ने जुबैर खान को जेल भेजा।

इन अभियुक्तों पर हत्या, लूट, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट, छिनतई, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

वैशाली पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#VaishaliPolice #अभियुक्तगिरफ्तार #CrimeControl #PoliceAction #VaishaliNews #FIRUpdate #24HourAction #Jail भेजा गया #बड़ीकार्रवाई #BiharPolice #LawAndOrder #थाना_अपडेट #VaishaliDistrict

ये भी पढ़े...

मध्यस्थता से मिलेगा सुलभ न्याय – हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान को लेकर अहम बैठक आयोजित

https://satyamgramnews.in/मध्यस्थता-से-मिलेगा-सुलभ/07/2025/22/22/24/55/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief