स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम: आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी।

सत्यम ग्राम न्यूज़,पटना: नवंबर 2005 में सरकार गठन के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

सरकार ने इन कार्यकर्ताओं के योगदान को मान्यता देते हुए उनके प्रोत्साहन राशि में वृद्धि करने का फैसला लिया है। अब आशा कार्यकर्ताओं को पहले की 1,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह अब 600 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इस निर्णय से न सिर्फ इन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच में भी व्यापक सुधार होगा। सरकार का यह कदम स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

#स्वास्थ्य_सेवा_सुधार#आशा_ममता_सम्मान#ग्रामीण_स्वास्थ्य#बढ़ा_मानदेय#सरकारी_फैसला#स्वास्थ्य_क्रांति#बिहार_सरकार#महिला_शक्ति#प्रोत्साहन_राशि#स्वास्थ्य_सेवाओं_का_सशक्तिकरण

ये भी पढ़े…

आग्नेयास्त्र,मोटरसाइकिल और हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

https://satyamgramnews.in/जन्दाहा-अवैध-आग्नेयास्त/07/2025/27/16/42/03/satyamgramnewsnetwork/

 

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief