
अग्निशमन टीम ने स्कुल में पहुँच बच्चो को आग से बचाव के तरीका बताते हुए ।
चेहराकलां संवाददाता,सत्यमग्राम न्यूज़ नेटवर्क।
वैशाली/चेहरा कलां: प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशुनपुर अररा में शिक्षक एवम उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच अग्निशमन के टीम के द्वारा आगलगी से बचाव के तरीके को बारीकी से बताए स्कूल के प्रचार्य ने बच्चों को अग्निशमक टीम के द्वारा जो बताया गया उसे अपने माता पिता से बात शेयर करने की अपील किये है अग्निशमन टीम के पकंज कुमार ने अपने टीम के साथ उपस्थित छात्र छात्राओं को आग से बचाव कैसे करे उसके बारे में टिप्स दिए उन्होंने ने कहा कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे के नजदीक पानी से भरा हुआ बाल्टी रखने की सलाह दी। उन्होंने ये भी कहा कि आग लगता है तो पानी नजदीक रहेगा तो आग पर काबू जल्द पाया जा सकता है। अभी गर्मी का मौसम आ गया है पछुआ हवा तेज हो गया है सुबह पछुआ हवा 8 बजे के बाद बढ़ जाता है जो शाम 4 बजे तक रहता हैं। उस बीच खाना नही बनाये तो अच्छा होगा अगर बनाने की नौबत हो तो पूर्ण सावधानी बरतें। अगर आग लग जाये तो तुरंत नजदीकी थाना की पुलिस और अग्निशमन के टीम को सूचना जरूर दे ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके । बच्चों को ज्वलन शील पदार्थ से दूर रहने की सलाह अग्निशमन के टीम के द्वारा दिया गया है।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief