
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को दिनभर हुई बारिश देर शाम तक जारी रही, जिससे सड़कों, खेतों और बाजारों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बारिश के कारण राजापाकर हाई स्कूल चौक, भलुई मोड़, भुवनेश्वर चौक जाने वाली सड़क और भाथादासी काली स्थान जैसे कई महत्वपूर्ण मार्गों पर पानी भर गया है। गड्ढों व नालों से उफनते पानी ने आवागमन को बाधित कर दिया है, जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हाट-बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। जलजमाव और लगातार बारिश के चलते धान की रोपनी किए गए खेतों में पानी भर जाने से फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में वृद्धि से ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का भय भी व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीण प्रमोद पटेल, शिवनाथ सिंह, दिनेश सिंह, कृष्ण सिंह, सिपाही सिंह और विद्या भूषण कुमार ने प्रशासन से शीघ्र राहत और बचाव कार्य की मांग की है।
#बारिश_से_जनजीवन_अस्तव्यस्त #राजापाकर_में_जलजमाव #धान_की_फसल_बर्बाद #सड़क_पर_पानी #गंडक_गंगा_का_बढ़ता_जलस्तर #हाट_बाजार_सूने #ग्रामीण_चिंतित
ये भी पढ़े…
वैशाली पुलिस ने जारी किए वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों एवं थानों के नए संपर्क नंबर
https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-ने-जारी-किए-व/08/2025/03/16/53/03/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली