अबकरपुर में ज़मीन विवाद को लेकर पुतोह समेत नैहर पक्ष द्वारा ससुराल वालों पर हमला, कई घायल

चेहराकलां,अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़। चेहराकलां :  कटहारा थाना क्षेत्र के अबकरपुर गांव में ज़मीन बंटवारे को लेकर ससुराल और पुतोह पक्ष के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुतोह जाहिदा खातून सहित उसके नैहर पक्ष के लोगों पर ससुराल के सदस्यों के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता शहनाज बेगम ने कटहारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शहनाज बेगम, जो कि अबकरपुर निवासी स्वर्गीय मोहम्मद जब्बार की पत्नी हैं, ने अपने आवेदन में बताया कि वह अपनी पुतोह जाहिदा खातून को ज़मीन का हिस्सा उसकी “खराब रहन-सहन” के चलते नहीं देना चाहती थीं, क्योंकि उसे शक था कि वह ज़मीन बेचकर फरार हो सकती है।

प्राथमिकी के अनुसार, 27 जुलाई को जाहिदा खातून, उसकी बहन साजदा खातून (चंद्रवाड़ा, मुजफ्फरपुर), रिंकू खातून (जैतपुर, मुजफ्फरपुर), मोहम्मद साहिल सहित सात नामजद व 5-7 अज्ञात लोग घर पर आ धमके। इन लोगों ने पहले गाली-गलौज किया और फिर जान से मारने की नीयत से गला दबाकर मारपीट की। शोर सुनकर शगुफ्ता परवीन, शबाना परवीन और पोता फिरदोस बचाव के लिए आए तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया।

इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान पुतोह शगुफ्ता परवीन एवं शबाना खातून के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके ब्लाउज फाड़ दिए गए और गले से सोने के आभूषण व नगदी लूट ली गई। जाते-जाते हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ताल सेहान ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#अबकरपुर_हिंसा#जमीन_विवाद#पारिवारिक_विवाद#कटहारा_थाना#चेहराकलां_घटना#वैशाली_समाचार#महिला_उत्पीड़न#पुतोह_विवाद#ससुराल_पक्ष_पर_हमला#FIR_दर्ज #रिपोर्टर_अखिलेश_कुमार

ये भी पढ़े…

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नामीडीह मे जागरूकता शिविर आयोजित

https://satyamgramnews.in/बाल-विवाह-मुक्त-भारत-अभिय/08/2025/06/14/04/18/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief