छात्र की हत्या मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया

चेहराकलां,सत्यम ग्राम न्यूज़। कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में 14 वर्षीय छात्र शाहील कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मृतक के पड़ोसी प्रमोद साह का पुत्र अनुज कुमार है। पुलिस ने उससे घटना से संबंधित पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि गत शनिवार की रात से रविवार सुबह के बीच अख्तियारपुर सेहान मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के सामने बने पुल के नाले में शाहील कुमार का शव बरामद हुआ था। शाहील, अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी दिलीप साह का पुत्र था और स्थानीय स्कूल में पढ़ता था

परिजनों ने आरोप लगाया था कि शाहील की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। इस मामले में कटहरा थाना में कांड संख्या 460/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

#हत्या #अभियुक्तगिरफ्तार #चेहराकलां #कटहराथाना #वैशालीखबर #बिहारन्यूज़ #क्राइमन्यूज़ #छात्रहत्या #पुलिसकार्रवाई #न्याय

ये भी पढ़े…

बिदुपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सैकड़ों फलदार पौधे लगाए गए।

https://satyamgramnews.in/बिदुपुर-में-एक-पेड़-मां-क/08/2025/08/15/35/48/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief