चौकीदार की बड़ी मां के निधन से शोक की लहर

चेहरा कला, सत्यम ग्राम न्यूज़ (वैशाली)। चेहरा कला प्रखंड के कटहरा थाना में तैनात बखरी दोआ निवासी चौकीदार नीतीश कुमार की बड़ी मां का निधन लंबी बीमारी के बाद रक्षा बंधन के दिन तीसरे पहर हो गया।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार के पिता भी चौकीदार के पद पर कार्यरत थे, जिन्होंने तैनाती के दौरान वीआरएस ले लिया था। इसके बाद उसी पद पर नीतीश कुमार की नियुक्ति हुई। बताया जाता है कि नीतीश कुमार के पिता ने दो शादियां की थीं—पहली पत्नी से कोई संतान नहीं थी, जबकि दूसरी पत्नी से तीन पुत्र हुए। बावजूद इसके, बड़ी मां ने कभी भी इन बच्चों को सौतेला नहीं समझा और सभी पुत्र भी उन्हें सच्चे स्नेह और सम्मान से देखते थे।

बड़ी मां के निधन से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। दूसरी पत्नी भी सौतन के निधन से अत्यंत दुखी हैं। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

#VaishaliNews #ChehraKala #ShokSambad #BiharNews #LocalNews #SatyaGramNews #Obituary #SadNews

ये भी पढ़े…

कटहरा चौक के पास जेसीबी गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत।

https://satyamgramnews.in/कटहरा-चौक-के-पास-जेसीबी-गड/08/2025/10/08/51/10/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief