शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगद समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख।

पातेपुर वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़। बालीगांव थाना क्षेत्र के लदहों पंचायत वार्ड संख्या 2 में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते लपटों ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, पातेपुर प्रखंड अंतर्गत रूपनपट्टी दसकुर्बा गांव निवासी रामू पासवान के घर से आग की शुरुआत हुई, जो फैलकर उपेंद्र पासवान, सुरेश पासवान एवं भुवन पासवान के घर तक पहुँच गई। इस घटना में नगद राशि के साथ लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

#आगजनी #शॉर्टसर्किट #वैशाली #बालीगांव #लदहों #पातेपुर #ग्रामीणसमाचार #संपत्तिनुकसान #स्थानीयसमाचार #बिहार

ये भी पढ़े…

चेहराकलां में मंगलवार को होगा मुख्यमंत्री से सीधा संवाद, 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर दी जाएगी जानकारी

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-में-मंगलवार-को/08/2025/10/19/31/07/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief