
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कुल 67 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं तथा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
जांच कार्य में डॉ. एस.पी. उपाध्याय, डॉ. मनीषा एवं डॉ. रमेश चंद्रा शामिल रहे। सहयोग में एएनएम हेमा कुमारी, लता कुमारी, गुंजन कुमारी, रीना कुमारी, किरण कुमारी के साथ अन्य कर्मी रामराज सिंह, सौरभ रंजन, वशिष्ठ प्रसाद सिंह, प्रिया प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन, बीपी सहित अन्य परीक्षण किए गए। उन्हें विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन व कैल्शियम की गोलियां दी गईं तथा हरी सब्जियां, फल, दूध, अंडा जैसे पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। साथ ही, जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल हेतु महीने में तीन बार स्वास्थ्य केंद्र आने और प्रसव नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराने की अपील की गई।
आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में हर माह 9, 15 और 21 तारीख को इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।
#राजापाकर #सीएचसी #गर्भवती_महिला #स्वास्थ्य_जांच #जननी_सुरक्षा_योजना #आशा_कार्यकर्ता #वैशाली_समाचार #स्वास्थ्य_शिविर
ये भी पढ़े…
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगद समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख।
https://satyamgramnews.in/शॉर्ट-सर्किट-से-लगी-आग-नगद/08/2025/11/18/42/34/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief