चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट की प्रखंड इकाई का गठन

 

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़।बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट की प्रखंड इकाई का गठन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर परिसर में किया गया। वरिष्ठ साथी बशिष्ठ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं चुनाव पदाधिकारी पंकज कुमार (जिला सचिव) की देखरेख में आयोजित बैठक में नई प्रखंड इकाई का गठन सर्वसम्मति से हुआ।

बैठक में जिला मंत्री विश्वनाथ राय एवं दिनेश प्रसाद राय ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित किया और कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रखंड सचिव के प्रतिवेदन पर धर्मेंद्र कुमार, प्रमिला कुमारी, प्रतिमा कुमारी, उषा कुमारी, किरण कुमारी, गीता रानी, पंकज कुमार, राजीव कुमार, विनय ज्योति, निभा कुमारी समेत कई कर्मियों ने भाग लिया।

नवगठित प्रखंड इकाई के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

प्रखंड अध्यक्ष: ऋषि राज

उपाध्यक्ष: पंकज कुमार, परमजीत कुमार

प्रखंड सचिव: राजीव रंजन

उपसचिव: लक्ष्मी कुमारी, अनिता कुमारी

कोषाध्यक्ष: आकृति सिंह

संघर्ष अध्यक्ष: प्रमिला कुमारी

संघर्ष मंत्री: मीरा कुमारी

महिला संयोजिका: प्रतिमा कुमारी

उपसंयोजिका: विनय ज्योति

बैठक का समापन अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन एवं नारों के साथ किया गया।

#राजापाकर #बिहार #स्वास्थ्यकर्मचारी #संघगठन #चिकित्साकर्मी #गोपगुट #बैठक #प्रखंडइकाई #समस्यासमाधान

ये भी पढ़े…

राजापाकर सीएचसी में 67 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-सीएचसी-में-67-गर्भ-2/08/2025/11/19/16/29/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief