
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम आज 12 अगस्त, मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रखंड के चार सार्वजनिक स्थलों—प्रखंड कार्यालय परिसर राजापाकर, करणपुरा हाई स्कूल खेल मैदान, बैकुंठपुर पंचायत भवन परिसर एवं बैद्यनाथपुर प्रिंस ढाबा के पास—आयोजित होगा।
कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा 1 अगस्त से 125 यूनिट बिजली निःशुल्क देने की घोषणा की गई है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद कर फीडबैक लेंगे कि इस योजना से उनका आर्थिक बोझ कितना कम हुआ और उन्हें क्या-क्या लाभ मिला।
चारों स्थलों पर बड़े-बड़े टेंट पंडाल एवं टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिससे आमजन मुख्यमंत्री का संबोधन देख व सुन सकेंगे। कनीय विद्युत अभियंता ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थलों पर समय से उपस्थित होकर संवाद कार्यक्रम में भाग लें।
#मुख्यमंत्री_संवाद #राजापाकर #125यूनिटफ्रीबिजली #नीतीशकुमार #बिजलीयोजना #जनसंवाद #बिहारसमाचार #विकासकार्यक्रम #जनकल्याण #VaishaliNews
ये भी पढ़े…
बाल विकास परियोजना कार्यालय का भवन जर्जर, हादसे का खतरा
https://satyamgramnews.in/बाल-विकास-परियोजना-कार्य/08/2025/11/22/54/39/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief