देशभक्ति के रंग में रंगा राजापाकर, एनडीए की भव्य तिरंगा यात्रा

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा व उसके सहयोगी दलों की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व भाजपा राजापाकर मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह ने किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत केसीआई विद्यालय परिसर से हुई। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार यात्रा राजापाकर मुख्य सड़क, दुर्गा मंदिर, थाना चौक, बजरंगबली चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक होते हुए विभिन्न बाजार क्षेत्रों से गुजरती हुई पुनः केसीआई विद्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता और नागरिक “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारों के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेना है।

यात्रा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, जदयू के पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्र राम, हम के जिला अध्यक्ष अरविंद पासवान, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुबोध सिंह, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, हरिशंकर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, संजय सिंह, कमलनाथ चौहान, बजरंग प्रसाद सिंह, माधो सिंह, बबलू गुप्ता, भीम कुमार सहित कई एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

#एनडीए #तिरंगा_यात्रा #राजापाकर #भाजपा #देशभक्ति #स्वतंत्रता_दिवस #जदयू #लोजपा #हम #रालोमो

ये भी पढ़े…

चेहराकला में जन सुराज की सभा, बिहार चुनाव प्रभारी ने स्कूली बैग छाप पर मतदान की अपील।

https://satyamgramnews.in/चेहराकला-में-जन-सुराज-की-स/08/2025/12/22/14/52/satyamgramnewsnetwork/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली