
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा। बनवीरा गांव स्थित एसपीएस उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशेश्वर प्रसाद सिंह ने की तथा संचालन संतोष कुमार सत्तू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल दास मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि सरकार ने वृद्धजन पेंशन योजना की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है, जिससे लाभार्थियों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा सरकार की अन्य उपलब्धियों और योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं में अवधेश भगत, नागेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, सज्जन राम, औतार साह, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, विमल प्रसाद कुशवाहा, रामचंद्र राम, संजीत कुमार राम, सच्चिदानंद शर्मा, संजय पटेल, सतीश कुमार, महावीर सिंह कुशवाहा, सुनील चौरसिया, सुमंत कुमार, अनिल कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
#राजापाकर #जदयू #बैठक #सरकारीयोजनाएं #पेंशनबढ़ोतरी #बनवीरा
ये भी पढ़े…
राजापाकर में मुख्यमंत्री बिजली उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।
•राजापाकर में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से 17 हजार उपभोक्ताओं को राहत।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-मुख्यमंत्री/08/2025/12/22/42/33/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief