
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा। ग्रामीण युवक-युवतियों को केला से व्यावसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 12 से 16 अगस्त तक पांच दिवसीय “केला प्रसंस्करण” प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार सिंह और वैज्ञानिक कुमारी नम्रता ने प्रतिभागियों को पक्के व कच्चे केले से चिप्स, सूखा अंजीर, पाउडर, जैम, जेली आदि बनाने की प्रायोगिक विधि सिखाई।
कुमारी नम्रता ने उद्यमिता विकास, आवश्यक मशीनरी, वित्तीय सहायता के लिए पीएम-एफएमई योजना, पैकेजिंग और एफएसएसएआई लाइसेंस से जुड़ी जानकारी दी।
प्रशिक्षण में केंद्र के कर्मचारी इशिता सिंह, रवि कुमार, रवि रंजन, सोनू, दीपक और रमाकांत ने सहयोग किया।
#केला_प्रसंस्करण #प्रशिक्षण_कार्यक्रम #राजापाकर #उद्यमिता_विकास #कृषि_प्रशिक्षण #PMFME #एफएसएसएआई #ग्रामीण_रोजगार #कृषि_उद्योग
ये भी पढ़े…
राजापाकर में ‘हर घर कांग्रेस का झंडा’ अभियान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर-घर किया जनसंपर्क
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-हर-घर-कांग्/08/2025/12/23/08/22/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली