
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी स्वर्गीय नंदन राय के पुत्र एवं प्लंबर मिस्त्री 37 वर्षीय शिव कुमार राय की शुक्रवार को काम करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिव कुमार राजापाकर दक्षिण पंचायत के कुशवाहा टोला निवासी प्रवीण कुमार के घर में प्लंबिंग का कार्य कर रहे थे। ड्रिल मशीन से दीवार में छेद करने के बाद जैसे ही मशीन और उसके तार समेटकर दूसरी तरफ जा रहे थे, अचानक करंट की चपेट में आकर वहीं गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसपी उपाध्याय ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी ही उनका आजीविका का साधन था। पीछे उनका केवल एक पुत्र है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी दास मृतक के घर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। वे मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने तक सदर अस्पताल, हाजीपुर में भी मौजूद रहीं।
वहीं उपमुखिया सत्यनारायण राय, राजेश कुमार, राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को आपदा मद से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
#राजापाकर #हादसा #बिजलीकरंट #प्लंबर #वैशालीसमाचार #प्रतिमाकुमारी #आपदामद #Rajapakar #Accident #ElectricShock #PlumberDeath #VaishaliNews #LocalNews #PratimaKumari #ReliefFund
ये भी पढ़े…
79वें स्वतंत्रता दिवस पर अक्षयवट राय स्टेडियम और पुलिस केंद्र हाजीपुर में हुआ ध्वजारोहण
https://satyamgramnews.in/79वें-स्वतंत्रता-दिवस-पर-अक/08/2025/15/15/54/03/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief