79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन-बान-शान से फहराया गया।

पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजापाकर में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ललिता देवी, बीस सूत्री कार्यालय में अध्यक्ष अवधेश राय, प्रखंड संसाधन केंद्र पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश, बाल विकास परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी मंजू कुमारी, राजापाकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर प्रखंड के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारे लगाए।

प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों जैसे एल.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा मिशन स्कूल, केसीआई विद्यालय सहित विभिन्न निजी संस्थानों में भी झंडोत्तोलन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी भी आकर्षण का केंद्र रही।

#स्वतंत्रता_दिवस#79वां_स्वतंत्रता_दिवस#राजापाकर#झंडोत्तोलन#सांस्कृतिक_कार्यक्रम#प्रभात_फेरी#देशभक्ति#Vaishali#BiharNews

ये भी पढ़े….

79वें स्वतंत्रता दिवस पर अक्षयवट राय स्टेडियम और पुलिस केंद्र हाजीपुर में हुआ ध्वजारोहण

https://satyamgramnews.in/79वें-स्वतंत्रता-दिवस-पर-अक/08/2025/15/15/54/03/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief