शतायु चतुर्भुज राय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर दक्षिणी गांव के वयोवृद्ध समाजसेवी चतुर्भुज राय का शनिवार की सुबह 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

चतुर्भुज राय अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण समाज में आदर के पात्र थे। वे जीवनभर सादगी और ईमानदारी से जुड़े रहे। ग्रामीणों के बीच वे एक प्रेरणा के रूप में जाने जाते थे।

पैक्स अध्यक्ष एवं उनके पुत्र जयपत प्रसाद सिंह ने नम आँखों से कहा –

पिताजी ने हमें हमेशा सच्चाई और परोपकार का मार्ग दिखाया। उनका आशीर्वाद हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी था।”

परिजनों ने बताया कि चतुर्भुज राय जीवन के अंतिम समय तक स्वस्थ रहे और परिवार के बीच ही अंतिम सांस ली।

निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। वातावरण शोकाकुल हो गया।

उनका अंतिम संस्कार रविवार को नारायणी नदी के तट पर किया जाएगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, रंजन कुमार, श्री भगवान यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, अंशु हर्ष अध्यक्ष ज्योति शर्मा, जितेंद्र कुमार मुकुल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामीणों ने कहा कि चतुर्भुज राय का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद की कमी हमेशा खलती रहेगी।

#राजापाकर_समाचार #वैशाली_न्यूज़ #ChaturbhujRai #105सालकीउम्र #Obituary #श्रद्धांजलि #बड़ी_खबर #समाजसेवी #बिहार_न्यूज़ #LocalNews #RIP #RajapakarLive #BreakingNews

ये भी पढ़े….

79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

https://satyamgramnews.in/79वां-स्वतंत्रता-दिवस-धूमध/08/2025/16/13/47/36/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief