
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।राजस्व महाअभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में राजस्व कर्मचारियों एवं उनकी टीम द्वारा घर-घर जाकर रैयतों को प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं इस कार्य में हल्का कर्मचारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार समेत अन्य पंचायत कर्मियों को शामिल किया गया है।
अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी कि रैयतों को खाता–खेसरा, रकवा सुधार हेतु प्रपत्र में विवरण भरना होगा। यदि किसी खतियान में त्रुटि है तो उसे सुधारने के लिए आवेदन शिविर में जमा करना होगा। साथ ही, उत्तराधिकार नामांतरण हेतु जिन रैयतों की मृत्यु हो चुकी है, उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराया जाएगा।
बंटवारा नामांतरण के मामले में सभी हिस्सेदारों की आपसी सहमति से बंटवारे के आधार पर अलग-अलग जमाबंदी कायम की जाएगी। इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली, सभी हिस्सेदारों के नाम व मोबाइल नंबर सहित विवरण प्रपत्र में भरकर राजस्व महाअभियान कैंप में जमा करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा, छूटे हुए जमाबंदी खातों को ऑनलाइन कराने के लिए भी प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें प्रमाण सहित शिविर में जमा करना होगा। इस क्रम में 19 अगस्त से सभी पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को लगुरांव बिलंदपुर पंचायत भवन परिसर और राजापाकर दक्षिणी पंचायत के जनता पुस्तकालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी गौरव कुमार, डीपीओ मनरेगा प्रशांत कुमार एवं बीडिओ आनंद प्रकाश ने रैयतों को राजस्व महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी।
मौके पर शिवनाथ सिंह, तपसी प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सीताराम सिंह, ओंकार नाथ गुप्ता, अमरनाथ सिंह सहित दर्जनों रैयत मौजूद रहे। जागरूकता शिविर के दौरान रैयतों के बीच प्रपत्र भी वितरित किए गए।
#राजस्व_महाअभियान #राजापाकर #राजस्व_कर्मी #प्रपत्र_वितरण #उत्तराधिकार_नामांतरण #जमाबंदी #बंटवारा #अंचलाधिकारी #गौरव_कुमार #बीडिओ #आनंद_प्रकाश #डीपीओ_मनरेगा #जागरूकता_अभियान
यें भी पढ़े…
बखरी दोआ में धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
https://satyamgramnews.in/बखरी-दोआ-में-धूमधाम-से-मना/08/2025/17/20/20/57/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief