
पातेपुर,सत्यम ग्राम न्यूज़। अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) की वैशाली इकाई द्वारा पातेपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक सभागार में बैठक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पत्रकार जलज कुमार ने की तथा संचालन आशुतोष आनंद ने किया।
सभा में संगठन के पूर्व प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह राजापाकर प्रखंड से दैनिक भास्कर एवं आज समाचार पत्र एवं,सत्यम ग्राम न्यूज़ पोर्टल के पूर्व वरीय संवाददाता स्वर्गीय अरुण कुमार श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर उपस्थित पत्रकारों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने उनके योगदान को अविस्मरणीय और प्रेरणादायी बताते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष वर्मा उपस्थित हुए।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने कहा कि सरकार की पत्रकार पेंशन योजना पत्रकारों के साथ एक छलावा है। उन्होंने कहा कि बनाई गई जटिल नियमावली के कारण 100 में से शायद ही कोई पत्रकार इसका लाभ उठा पाए। जब तक नियमावली को सरल नहीं बनाया जाएगा, तब तक यह योजना निष्प्रभावी बनी रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर इस नियमावली के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, जिला महासचिव आशुतोष आनंद, मोहन कुमार, देवेंद्र कुमार राय, अखिलेश झा, रत्नेश कुमार, शिव कुमार राय, जलज कुमार, अरविंद मिश्रा, मृत्युंजय कुमार, गोविंद कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
#वैशाली #पत्रकारसभा #श्रद्धांजलि #अरुणकुमारश्रीवास्तव #अखंडपत्रकारवेलफेयरएसोसिएशन #पातेपुर #पत्रकारपेंशनयोजना #पत्रकारएकता #वैशालीसमाचार #बिहारन्यूज़
भी भी पढ़े….
बखरी दोआ में धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
https://satyamgramnews.in/बखरी-दोआ-में-धूमधाम-से-मना/08/2025/17/20/20/57/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief