सेना के जवान कुंदन कुमार के शहादत पर गमगीन राजापाकर क्षेत्र

 

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़, आकाशचंद्र वर्मा।गौसपुर बरियारपुर पंचायत के वीर सपूत एवं भारतीय सेना के जवान कुंदन कुमार के शहादत की खबर से पूरा इलाका शोकाकुल है। अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से उनका निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गौसपुर लाया जाएगा।

मंगलवार का दिन गांव के लिए बेहद गमगीन रहा। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। सुबह से देर शाम तक ग्रामीण व रिश्तेदार शहीद जवान के पिता नंदकिशोर सिंह के घर पर अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगातार जारी रहा।

गांव के युवा निशांत राज और विक्रम कुमार ने बताया कि कुंदन कुमार हरदिलअजीज थे और खेलकूद में उनकी विशेष रुचि थी। जहिंगरा टोला (राजापाकर) स्थित ननिहाल में वे अक्सर युवा साथियों के साथ क्रिकेट खेलते थे। यहां के गुड्डू सिंह ने कहा कि कुंदन सभी के साथ मित्रवत व्यवहार रखते थे और युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे।

परिजनों ने बताया कि कुंदन कुमार 25 अगस्त को छुट्टी पर घर आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हृदयविदारक समाचार आ गया। वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए कुंदन अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा के कारण सदैव याद किए जाएंगे।

बुधवार को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर के कोनहारा घाट पर किया जाएगा। अनुमान है कि अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ेगी। फिलहाल पूरा गांव उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा है

#शहीदजवान#कुंदनकुमार#भारतीयसेना#गर्वऔरगम#राजापाकर#हाजीपुर#गौसपुरबरियारपुर#वीरसपूत#शहादत#कोनहारा_घाट

यें भी पढ़े…

सेना का जवान शहीद, गांव में पसरा मातम।

https://satyamgramnews.in/सेना-का-जवान-शहीद-गांव-में/08/2025/18/19/06/13/satyamgramnewsnetwork/

 

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली